May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

दिसंबर में लगेगा इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए तारीख, टाइम और किन राशि वालों पर पड़ेगा प्रभाव

प0 नरेन्द्र चतुर्वेदी (विश्व ज्योतिषी -स्वर्ण पदक ),राष्ट्रीय अध्यक्ष-उपाय द ब्राइट दिल्ली मो-9811035358-भारत – द्वारा महत्वपूर्ण एवम वैज्ञानिक जानकारी :–

उपाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम विश्व ज्योतिषी प० नरेंद्र चतुर्वेदी दिल्ली ने बताया कि इस साल 2021 का अंतिम और दूसरा सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन लगेगा। जो कि 04 दिसंबर, शनिवार को है। सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व होता है। इसको अशुभ घटना माना जाता है। सूर्य ग्रहण के समय शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस समय मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।

क्या होता है सूर्य ग्रहण :–
जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है।

सूर्य ग्रहण 2021 का समय:—
इस वर्ष सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।

सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा:—
इस साल का ये आखिरी सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा।ये भारत में दिखाई नही देगा ।

भारत में क्या मान्य होगा सूतक काल :—
04 दिसंबर2021 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

किस राशि और नक्षत्र पर होगा प्रभाव:—
इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा, ज्येष्ठा नक्षत्र पर ज्यादा रहेगा।
दिसंबर में इन 4 राशियों के लोग पैसों के लेन-देन में बरतें सावधानी, हो सकता है भारी नुकसान

अब जानते है ,परेशानियों को हटाने के विशेषज्ञ विश्व ज्योतिषी प० नरेन्द्र चतुर्वेदी-दिल्ली से कुछ सरल उपाय जिससे आप वच पाएंगे नुकसान से।इस माह दिसंबर में कई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से कुछ राशि वालों को फायदा होता है और कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जानिए दिसंबर में किन राशियों के लोग पैसों के मामले में बरतें सावधानी-

वृषभ- दिसंबर में वृषभ राशि के जातक सेहत का ध्यान रखें। इस समय आपको किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। बेवजह धन खर्च होगा। किसी पर विश्वास करने से पहले सोच-समझ लें। इस समय आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। नए काम शुरुआत करने से बचें।

तुला- दिसंबर का महीना आपके मुश्किलों से भरा हो सकता है। इस समय निराशा हाथ लग सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। कार्यस्थल पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। धन हानि के योग बनेंगे।

मकर- मकर राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना मिला-जुला रहने वाला है।  इस समय आपको पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। यात्रा से बचें, वरना धन हानि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते हैं।

मीन- दिसंबर का महीना नौकरी में आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आएगा। इस समय वाणी पर काबू रखें। कोर्ट-चक्करी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। काम में सतर्कता बरतें।

—— जय श्री कृष्ण —–