May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

कार्तिक ( त्रिपुरारी )पूर्णिमा 2021, के साथ-580 साल बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण, कब ? जानें मुहूर्त और सुख प्राप्ति के उपाय :–

प0 नरेन्द्र चतुर्वेदी (विश्व ज्योतिषी -स्वर्ण पदक )राष्ट्रीय अध्यक्ष-उपाय द ब्राइट डेस्टिनी- दिल्ली -भारत – द्वारा महत्वपूर्ण एवम वैज्ञानिक जानकारी :–

हिदू धर्म में देव दीपावली यानि कार्तिक पूर्णिमा का स्थान सभी पूर्णिमाओं में अति उत्तम है। इसके दो कारण हैं। इस पूर्णिमा के दिन एक ओर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर, देवताओं को उनका स्वर्ग पुनः प्रदान किया , और दूसरा इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार ले कर प्रलय काल में धरती पर जीवन का रक्षा की थी। इसलिए इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता स्वयं वाराणसी के धाटों पर आकर दीपावली मनाते हैं।
उपाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम विश्व ज्योतिषी प० नरेंद्र चतुर्वेदी दिल्ली ने बताया कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा का व्रत और पूजन 19 नवंबर, दिन शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग और वर्धमान योग में किया जाएगा। उसके साथ साथ इस वर्ष का आख़िरी चंद्र ग्रहण भी रहेगा ।खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि 19 नवंबर 2021 को लगने वाला यह चंद्रग्रहण 580 वर्षों के बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा।
(इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्रग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था और भविष्य में ऐसा ही आंशिक चंद्रग्रहण 08 फरवरी 2669 को दिखाई देगा।)
यह आंशिक चंद्रग्रहण 19 नवंबर के दिन दोपहर 12 बज कर48 मिनट से शुरू होगा और शाम 4 बज कर 17 मिनिट पर समाप्त होगा। इस आंशिक चंद्रग्रहण ग्रहण की अवधि 03 घंटे 28 मिनट होगी ।यह आंशिक चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। इसलिए वृष राशि के तथा सिंह राशि के जातकों के लिए अनिष्ट कारी रहेगा उनको साबधान रहने की आवश्यकता है।
अब जानते है ,परेशानियों को हटाने के उपाय के विशेषज्ञ ज्योतिषी प० नरेन्द्र चतुर्वेदी-दिल्ली से कुछ सरल उपाय जो देंगे आपको सुख और सौभाग्य।

पूर्णिमा पर करें ये सरल उपाय, मिलेगा सुख और सौभाग्य :—

1-कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा-यमुना में हाथ में कुशा लेकर स्नान करने से सभी तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है और घर में सौभाग्य का आगमन होता है। स्नान के बाद दान जरूर करें।

2- कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्यद्वार पर हल्दी मिश्रित जल को डाल कर हल्दी से स्वास्तिक बनाए । ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

3- इस पूर्णिमा के दिन गांगा जी के घाट पर दीप जलाने या किसी नदी में दीपदान करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और घर में सौभाग्य का आगमन होगा।

4- तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के समीप दीप जला कर, उनकी जड़ की मिट्टी का रोजाना तिलक लगाने से हर कार्य में सफलता मिलती है।

5- कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरारी शिव का पूजन किया जाना चाहिए। इस दिन शिव लिंग पर दूध, दही, धी,शहद और गंगा जल का बना पंचामृत चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकानाएं पूरी करते हैं ।

——-जय श्री कृष्ण —-