May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

1563 साल बाद नवरात्रि पर बना है महा संयोग-किसकी खुलेगी किस्मत – जानें पूरी जानकारी —-


प0 नरेन्द्र चतुर्वेदी (विश्व आध्यात्मिक ज्योतिषी -स्वर्ण पदक ),राष्ट्रीय अध्यक्ष-उपाय द ब्राइट दिल्ली मो-9811035358-भारत – द्वारा महत्वपूर्ण एवम वैज्ञानिक जानकारी :–)
————————–
विश्व ज्योतिषी पंडित नरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष नवरात्रि इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022, शनिवार से प्रारंभ होकर 11 अप्रैल 2022, सोमवार को समाप्त होगी। 10 अप्रैल 2022 को रविवार के दिन राम नवमी मनाई जाएगी। इसका रेवती नक्षत्र और तीन राजयोगो में नववर्ष की शुरुआत होना बहुत शुभ है इसमें व्रह्म योग, इंद्र योग, सर्वार्थसिद्धि योग ,अम्रत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है तथा नवरात्रि का पर्व भी पूरे नौ दिन का रहेगा। इस तरह यह अखंड नवरात्र पर्व सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा । इस नववर्ष की शुरुआत में मंगल और राहु-केतु उच्च राशि में रहेंगे। वहीं, शनि खुद की ही राशि मकर में होगा। नव वर्ष के सूर्योदय कुंडली में शनि-मंगल की युति से धन, भाग्य और लाभ का शुभ योग बन रहा है। इस योग से यह साल मिथुन, तुला और धनु राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहेगा। वहीं, अन्य राशियों के लिए बड़े बदलाव का समय रहेगा। ग्रहों का ऐसा संयोग 1563 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 22 मार्च 459 को यह स्थिति बनी थी।
दिल्ली के उपाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विश्व ज्योतिषी प० नरेन्द्र चतुर्वेदी जी ने बताया कि वासंतिक नवरात्र पर मातारानी का आगमन घोड़े पर हो रहा है। और भैंसा पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। नवरात्र में नौ दिन मां शक्ति के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी तथा सिद्धिदात्री नौ रूपों में अलग-अलग पूजन अर्चन का का विधान है। वासंतिक नवरात्र के कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त दो अप्रैल को प्रतिपदा तिथि दिन में सुवह 11.29 बजे तक ही है। ऐसे में कलश स्थापना का अभिजीत मुहुर्त दिन में सुबह 11.35 बजे से 12.25 बजे तक है। आठ अप्रैल को महानिशा पूजन, 10 अप्रैल को कन्या पूजन व रामनवमी मनाई जायेगी तथा हवन किया जायेगा। बताया कि प्रथम दिन का व्रत रखने वाले लोग दो अप्रैल को व्रत रखेंगे और तीन को पारण करेंगे अंतिम दिन यानि अष्टमी तिथि का व्रत नौ अप्रैल को होगा तथा पारण 10 अप्रैल को सुवह 5.45 बजे के बाद किया जायेगा। नौ दिनी व्रत रखने वाले साधक दशमी तिथि में 11 अप्रैल को पारण करेंगे। मतानुसार मातारानी का घोड़े पर आगमन युद्ध की स्थिति पैदा करने वाला होता है। वहीं भैंसा पर सवार होकर प्रस्थान करना देश में रोग व शोक का वातावरण रहने का परिचायक है।

राशियों के अनुसार भविष्य वाणी —
दिल्ली वाले प० नरेन्द्र चतुर्वेदी विश्व ज्योतिषी ने वताया कि इस वर्ष
अप्रैल 2022 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए अप्रैल का महीना महत्वपूर्ण साबित होगा। अप्रैल में ग्रहों के राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। जानें अप्रैल22 में किन राशि वालों की खुल सकती है किस्मत —–

वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना शुभ साबित होगा। अप्रैल में राहु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। अभी राहु आपकी राशि में ही विराजमान हैं। राहु के आपकी राशि से जाते ही जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। इस समय आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों को भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं

सिंह- सिंह राशि वालों को अप्रैल माह में कई कार्यों में सफलता हासिल होगी। इस समय आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। नौकरी में तरक्की की स्थिति बनेगी। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। मां लक्ष्मी की इस दौरान आप पर विशेष कृपा रहेगी।

वृश्चिक- अप्रैल का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस समय आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल में केतु आपकी राशि से निकल जाएंगे। जिसके बाद आपको परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता हासिल होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए यह समय उत्तम है।

धनु- धनु राशि वालों की इस समयOआर्थिक स्थिति सुधरेगी। शनिदेव की ओर से मिल रहे कष्ट कम होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। इस समय आपको धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है।
—-अन्य राशियों के लिए समय उथलपुथल वाला रहेगा।

–आप सभी को मेरी ओर से इस नूतन वर्ष स० 2079 ,अप्रैल2022 की हार्दिक शुभकामनाएं एवम आशीर्वाद —
भारतीय परम्परा के अनुसार नव वर्ष गुड़ी पड़वा -बसन्त ऋतु से शुरू हो रहा है , ये नव वर्ष विश्व के लिए कल्याणकारी हो।
आप के एवम् आप के समस्त परिवार के लिए यह नूतन वर्ष मंगलमय कल्याण कारी हो,सभी लोग निरोग रहे। सभी लोग धन धान्य से युक्त रहे। आप के लिए शुभ सुखद और धन धान्य धान्य से युक्त रहे। मेरी यही कामना है।

द्वारा —–प० नरेन्द्र चतुर्वेदी -विश्व आध्यात्मिक ज्योतिषी, मंत्र चिकित्सा-स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय अध्यक्ष-उपाय, अन सुलझी परेशानियों के उपाय कर्ता एवम सलाहकार-दिल्ली —

—- जय श्री कृष्ण —-