May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

दीपावली सर्वोत्तम पर्व 2021 : कब, कैसे? जानें सुख समृद्धि के सरल उपाय…

–प0 नरेंद्र चतुर्वेदी (विश्व ज्योतिष रत्न -स्वर्ण पदक )राष्ट्रीय अध्यक्ष-उपाय द ब्राइट डेस्टिनी- दिल्ली -भारत – द्वारा एक महत्वपूर्ण एवम वैज्ञानिक जानकारी :—

: दिवाली का पर्व पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2021 में कार्तिक अमावस्या 04 नवंबर, गुरुवार को है। दिवाली का पर्व सुख, समृद्धि और वैभव का प्रतीक है। दिवाली के पर्व पर लक्ष्मी जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि दिवाली पर विधि पूर्वक लक्ष्मी जी की पूजा करने से जीवन में यश-वैभव बना रहता है और जीवन में धन की कमी दूर होती है।उपाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम विश्व ज्योतिषी प० नरेंद्र चतुर्वेदी दिल्ली ने बताया कि सरल श्री लक्ष्मी पूजन कैसे करें तथा कब कब है पूजन के मुहूर्त ।

2021 में दिवाली अमावश्या का समय:—-

दिवाली: 4नवंबर, 2021, गुरुवार को है।
अमावस्या तिथि प्रारम्भ: नवंबर 04, 2021 को प्रात: 06:03 बजे से.तथा समाप्त: नवंबर 05, 2021 को प्रात: 02:44 बजे होगी।

दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: 04 नबम्बर 21 को शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात्रि 08 बजकर 20 मिनट तक।
अवधि: 1 घंटे 55 मिनट
अन्य —प्रदोष कालमुहूर्त –  शाम 05:34 बजे से रात 08:10 तक
वृषभ काल मुहूर्त -शाम 06:10 बजे से 08 :06 तक

दिवाली पर निशिता काल पूजा मुहूर्त —

निशिता काल:  रात 11:39 से 00:31 बजे तक
सिंह लग्न मुहूर्त : आधी रात 00:39 से 02:56 बजे तक ।

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त :—

प्रात:काल मुहूर्त: 06:34 से 07:57 बजे तक
प्रात:काल मुहूर्त: 10:42 से 14:49 बजे तक
सायंकाल मुहूर्त: 16:11से 20:49 बजे तक
रात्रि मुहूर्त: 24:04 से 25:42 बजे तक

लक्ष्मी पूजन की सामान्य विधि :–

दिवाली पर शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी जी की पूजा विधि पूर्वक करनी चाहिए। इस वर्ष दिवाली पर्व प्रदोषयुक्त अमावस्या तिथि और स्थिर लग्न युक्त है. शास्त्रों के अनुसार इन मुहूर्त में लक्ष्मी जी का पूजन करना शुभ माना गया है. इस दिन स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूरे मनोयोग के साथ पूजा अर्चना करनी चाहिए. पूजा के बाद लक्ष्मी जी की आरती

दिवाली पर सुख समृद्धि पाने के उपायों : —

1-मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिए दिवाली वाले दिन बेडरूम और पूजा घर में हल्की चंदन की अगरबत्ती जलाएं।

2-दिवाली वाले दिन पूजा करते समय धनिया के बीज एक कटोरी में रखें और पूजा के बाद उन्हें घर के बगीचे या किसी गमले में बो दें। मान्यता है ऐसा करने से घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है।

3-दिवाली वाले दिन घर की अच्छे से साफ-सफाई करें। इसके बाद पूजा घर में घी का दीपक जलाएं और घर के बाहर सरसों के तेल के दीपक जलाएं।
-इस दिन मां लक्ष्मी की कमल का फूल अवश्य अर्पित करें।

4-दिवाली वाले दिन घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह चिपकाना शुभ माना जाता है।
-दिवाली वाले दिन घर के मुख्य दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ माना जाता है। आप चाहें तो रोली का स्वास्तिक भी बना सकते हैं।

5-दिवाली वाले दिन घर के मुख्य दरवाजे पर आम या केले के पत्तों की तोरण लगाना शुभ माना जाता है।
6-इस दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली जरूर बनाएं।
—**
मेरी ओर से आप सभी को परिवार सहित दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएं एवम आशीर्वाद।माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो।आप सभी स्वस्थ, निरोगी, खुशहाल रहें, सफाई रखें, मास्क का प्रयोग करें तथा दूरी बनाए रखें, ऐसी मेरी कामना है

–* जय श्री कृष्ण * —