श्री रंगनाथ मन्दिर में शरद पूर्णिमा उत्सब 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर भगवान रंगनाथ माता गोंदा के साथ गरुड़ स्तम्भ के समीप स्थित रजत निर्मित चन्द्रप्रभा में विराजमान हो कर दर्शन देंगे। चन्द्रमा की धवल चाँदनी में विराजमान भगवान रंगनाथ के समक्ष शरद पूर्णिमा पर संगीत नृत्य महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। मन्दिर की मुख्य अधिशासी अधिकारी अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की शाम डॉ श्री धर वासुदेवन शास्त्रीय संगीत के जरिये भगवान की संगीत नृत्य सेवा करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर सभी भक्तों और संगीत कला प्रेमियों से इस उत्सव के दर्शन करने और संगीत नृत्य महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।
More Stories
शारदीय नवरात्रि पर सम्पूर्ण एवम गोपनीय जानकारी
गुरु पूर्णिमा का पर्व – कब, क्यों, कैसे?
1563 साल बाद नवरात्रि पर बना है महा संयोग-किसकी खुलेगी किस्मत – जानें पूरी जानकारी —-