May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

हिंडौन में स्थापित हुआ पहला ऑटोमेटिक मौसम स्टेशन

हिंडौन। कृषि विज्ञान केंद्र हिंडौन में मौसम विज्ञान स्टेशन ने औपचारिक रूप से काम करना शुरू कर दिया है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. बच्चू सिंह ने इसे प्रारंभ कर दिया है। जलवायु परिवर्तन के चलते चक्रवात तो कभी ओलावृष्टि, सूखा, बाढ़ ,गर्म मौसम, लू -पाला, शीतलहर आदि की जानकारी ना मिल पाने के कारण फसल को नुकसान पहुंचता था, अब सटीक एवं समय पर जानकारी मिलने से फायदा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. के. नायक ने बताया कि किसान मौसम के अनुरूप खेती कर सकेंगे। किसी भी फसल की बुवाई, कटाई, मड़ाई से लेकर अन्य प्रबंधन करने के लिए सटीक मौसम की जानकारी समय पर मिलेगी। मौसम केंद्र जयपुर के मौसम वैज्ञानिक आरके जैन एवं एस्ट्रा कंपनी के इंजीनियर अजब सिंह राठी के प्रयास से कृषि विज्ञान केंद्र पर ऑटोमेटिक मौसम स्टेशन की स्थापना का काम पूरा हो पाया। स्टेशन का अवलोकन केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आर. के. मीणा, डॉ. बी.एस. मीणा, डॉ. शंकर लाल कसवां एवं एग्रोमेट ऑब्जर्वर गौरव सुवालका ने किया।

ये मौसम आंकड़े मिलेंगे

  • अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान
  • हवा की गति एवं दिशा
  • वर्षा की मात्रा
  • मृदा की नमी एवं तापमान
  • सापेक्ष आर्द्रता (नमी)

ऐसे करेगा काम
यह स्टेशन सोलर पैनल आधारित होगा और यह सोलर द्वारा उर्जा को बैटरी में स्टोर करेगा। इससे इसको बिजली की आवश्यकता नहीं होगी। यह मौसम के सभी पैरामीटर् का हर 15 मिनट में डाटा रिकॉर्ड करता रहेगा।