May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

बरेली बुलेटिन…

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बने सुधीश पांडेय

बरेली/रामनगर। बरेली  जनपद के रामनगर  ब्लाक अन्तर्गत आने वाली ग्राम सभा सोना के ग्राम प्रधान सुधीश पांडे को प्रधान संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सोना ग्राम के ग्राम प्रधान सुधीश पाण्डेय को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा ने महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी। 33 वर्षीय सुधीश पांडेय भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर रहकर पार्टी मे अपनी सेवाएं दे चुके है, यही नही वर्तमान मे वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के बरेली से जिलाध्यक्ष भी है। सुधीश पांडेय ने बताया आगे संगठन का विस्तार करते हुये पूरे जनपद में एक मजबूत टीम का गठन किया जाएगा जिसका उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत मे विकास कार्यो मे आ रही समस्याओं व प्रधानो को हो रही परेशानियों का निस्तारण करना होगा। यही नही सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाए गरीबो दलितो बंचितो एवं जरूरत मंद लोगो तक पहुचाई जाएगी जिससे आम जन की समस्या का निराकरण हो सके। आगे उन्होने कहा कि संगठन का गठन जनपद में तेजी से किया जाएगा। जिससे गांवों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन – प्रशासन को अवगत कराकर समस्याओ का निराकरण किया जा सके जिससे गांवों का विकास हो सके।
कार्यक्रम ब्लॉक सभागार रामनगर में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम मेे रामनगर के ब्लाक प्रमुख पति मित्रपाल, रामनगर के मंडल अध्यक्ष मुनीष वर्मा, सिरौली के मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राममूर्ति वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, अतुल गुप्ता तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन नरेश वर्मा ने किया।

https://www.aspkom.in/buy/bestsellers/kids/756/kids-toon-collection-disney-mcqueen-car-copperbottle-glass-combo/
Buy Friendship Day Special, Kids Toon Collection Combo of Disney Cars Lightning McQueen and Mater Printed Copper Bottle (900ml) and Glass (250ml) Set
Also available on Amazon and Flipkart

अभापसुस नेपत्रकारोकीसमस्याओंकोलेकर किया बैठक का आयोजन

बरेली। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वावधान मे आज पत्रकारों की विभिन्न समस्याओ को लेकर एक बैठक संपन्न हुई जिसमे उपस्थित पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे। बैठक मे सभी पत्रकारो ने पत्रकारो की एकजुटता के लिए एक शपथ ली साथ ही यह निर्णय लिया कि किसी पीड़ित पत्रकार की समस्या संज्ञान मे आते ही उसको सभी पत्रकार अपने अपने समाचार पत्र पोर्टल व चैनल के माध्यम से उठाने में संकोच नहीं करेंगे साथ ही अन्य पत्रकारों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। समिति के जिलाध्यक्ष सत्यम शर्मा ने कहा कि ऐसा करने से पीड़ित पत्रकार की समस्या स्वतः ही उच्च अधिकारियों के संज्ञान मे आ जायेगी और पीडित पत्रकार की समस्या का निराकरण हो जायेगा। उन्होने कहा कि पत्रकार की ताकत उसकी कलम होती है हमारी एकजुटता ही हमारी हर समस्या का समाधान है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्यम शर्मा के साथ वरिष्ठ पत्रकार अनुराग सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, महा मंत्री पुरषोतम सैनी, संगठनमंत्री वीरेंद्र कुमार, शशांक शर्मा, तक़ी रिजवी, मोहित , रविंद्र कुमार आदि पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे ।

बरेली की कृपा राज को मेरठ मे‌ मिला ग्लैमर आफ इण्डिया ‌का खिताब

बरेली। मेरठ मे आयोजित ग्लैमर आफ इण्डिया के आयोजन मे बरेली की कृपा राज को ग्लैमर आफ इण्डिया के खिताब से नवाजा गया।
मेरठ मे जीजी होटल मे एम एल फिल्म प्रोडैक्शन द्वारा आयोजित ग्लैमर आफ इण्डिया प्रतियोगिता ‌मे बरेली की कृपा राज ने सहारनपुर के अभिषेक के साथ खिताब अपने नाम कर बरेली का नाम रोशन‌ किया।

समाजवादी पिछडा वर्ग आयोग के प्रदेश सचिव का बरेली पहुंचने पर हुआ स्वागत

बरेली। आज 2 अगस्त 2021 को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामपाल नायक बंजारा का बरेली आगमन होने पर उन्होंने 2022 में प्रदेश मे समाजवादी पार्टी‌की सरकार बनाने के लिए रणनीति तैयार की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अगम मौर्या महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमल साहू बृजेश श्रीवास्तव असलम धंतिया महिला सभा महानगर अध्यक्ष रिहाना बी अब्दुल कदीर् विशाल कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।