May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने जमकर मचाया धमाल

महिलाओं ने सावन के गीतों पर प्रस्तुति देकर मचाया धमाल 

बहजोई। जॉइंट ग्रुप ऑफ महिला जागृति के तत्वधान में तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने सावन की मल्हार पर प्रस्तुति देकर जमकर नृत्य किया। वही विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

बुधवार की देर शाम को जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला जागृति के तत्वाधान में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन नगर के संभल रोड स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जॉइंट ग्रुप ऑफ़ महिला जागृति की अध्यक्ष मीनू वार्ष्णेय ने गणेश वंदना कर किया। इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को हरियाली तीज त्योहार की शुभकामनाएं दी। सावन की मल्हार की जब महिलाओं ने प्रस्तुति दी तो सभी महिलाएं नृत्य करने पर मजबूर हो गई। महिलाओं ने सावन के गीतों पर प्रस्तुति देकर जमकर धमाल मचाया। इसके बाद आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता तथा हाउजी प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक से एक सुंदर मेहंदी से आकृतियां बनाकर निर्णायक मंडल का मन मोह लिया। विजेता महिलाओं को पदाधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंजू दिलेर, अनुपम अग्रवाल, नीतू आर्य, शालिनी वार्ष्णेय, नूतन वार्ष्णेय, आशा, मनीषा, अनुराधा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।