May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

यमुना भक्तों ने की आखिरी दम तक लड़ाई की घोषणा

  • हक की लड़ाई के लिए आमरण सेवा का लेंगे संकल्प
  • 41 दिवसीय उपवास (अनशन) से करेंगे लड़ाई का शंखनाद.

मथुरा। मां यमुना को लाना है अपना कर्तव्य निभाना है के नारे के साथ ही मां यमुना जल लाओ अभियान एक राजनैतिक मिशन के संस्थापक मुकेश चतुर्वेदी एडवोकेट ने अविरलधारा निर्मल जल, मां यमुना का एक ही हल को पूर्ण करने के लिए आखरी दम तक लड़ाई की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई हक की है। जिसके अंतर्गत आमरण सेवा संकल्प 10 अगस्त को लिया जाएगा। प्रथम चरण में 41 दिवसीय चातुर्मास उपवास अनशन का कार्यक्रम आहूत किया गया है। मां यमुना के किनारे कात्यानी घाट पर 10 अगस्त मंगलवार 2021 से प्रारंभ होकर 20 सितंबर सोमवार 2021 तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वर्तमान स्वरूप मां यमुना का अत्यंत ही दिव्य और आनंद का है इसलिए उनके ब्रज आगमन के महान पावन अवसर पर प्रतिदिन सहस्त्रनाम से मां यमुना का पुष्पार्चन तथा सांयकाल भागवत जी का पाठ सुनाया जाएगा। पूरे दिन बैठकर मां यमुना के नामों का जाप होगा। जिससे मां यमुना हमारी गलतियों को क्षमा करें और ऐसी कृपा करें कि जिससे उनकी अविरल धारा और निर्मल जल से संपूर्ण ब्रजमंडल भक्त सिंचित हो सकें।

“राजनैतिक मिशन” के शंखनाद कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने बताया की हमारी मुख्यत है सात मांग हैं
1- हथिनीकुंड से मां यमुना के जल की मुक्ति
२- नंबर दो मां यमुना को राष्ट्रीय नदी का दर्जा
3 -मां यमुना के नाम पर सरकारी अवकाश की घोषणा
4- मथुरा पुरी को तीर्थ स्थल घोषित करें
5- यमुना के पौराणिक घाटों पर यमुना जल लाएं
6- वृंदावन से गोकुल तक पाइप लाइन का निर्माण हो
7- सबसे प्रमुख मांग यमुना जल प्रदूषण घोटाले के दोषियों को दंड मिले तथा घोटाले की सीबीआई व न्यायिक जांच हो।

https://www.aspkom.in/buy/bestsellers/kids/756/kids-toon-collection-disney-mcqueen-car-copperbottle-glass-combo/
Buy Friendship Day Special, Kids Toon Collection Combo of Disney Cars Lightning McQueen and Mater Printed Copper Bottle (900ml) and Glass (250ml) Set
Also available on Amazon and Flipkart