May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

महंगाई, भ्रष्टाचार, शोषण व उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने निकाला भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च

  • दलित, मजदूर, किसान व आम जन की पार्टी है कांग्रेस : भगवान सिंह वर्मा

टेंटीगांव। महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरणा लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने टेंटी गांव में पैदल मार्च कर लोगों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। उन्होंने भाजपा के शासन में हो रहे दलितों व किसानों के उत्पीड़न, महंगाई, भ्रष्टाचार से भी लोगों को अवगत कराया।
जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। जब तक भाजपा की सरकारें देश व राज्यों की सत्ता में काबिज हैं, तब तक भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, उत्पीड़न, महंगाई आदि पर अंकुश लगाना मुश्किल है। कांग्रेस बेरोजगार, नौजवान व व्यापारियों की लड़ाई लड़ रही है जबकि भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों देश को बेचने में लगी है। अब जनता उनके किए गए अनैतिक कार्यों को जान चुकी है। ऐसे में भाजपा को 2022 में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने खिलाफ आवाज उठाने वाली जनता को दबाने की कोशिश कर रही है, पर ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। आज ही के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। अब देश में लोकतंत्र बचाने व विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा हर जगह सुनाई देगा। मांट (कराहरी) के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा व नौहझील ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान न्याय पंचायत लोहई रवेंद्र रावत, राकेश शर्मा, धर्मवीर सिंह, गंगा शरण जी, ओमप्रकाश शर्मा, जयवीर सिंह, ठा. नकुल सिंह, पूरन सिंह रावत, रामनारायण रावत, यासीन खान, हरिशंकर निमेष, योगेश गौतम, ब्रजेश शर्मा, प्रेम चंद फौजदार, इस्लाम खान, प्रेमचंद चौधरी आदि मौजूद रहे।