May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को दिया धरातल पर कार्य करने का सुझाव

आगरा(पुनीत श्रीवास्तव)। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन के पदाधिकारियों को धरातल पर काम करने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2022 के चुनाव में सरकार की उपलब्धियों को समाज के सभी वर्ग में पहुंचाने पर जोर दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि प्रत्येक बूथ पर हर गली हर घर में संपर्क रहेगा तभी जीत पक्की होगी। उनके साथ पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर चर्चांए कीं।
रविवार सुबह 10.40 पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा पहुंचे थे। उनकी अगुवाई के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ से एक ही विमान में साथ आए। खेरिया एयरपोर्ट पर आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विला पहुंचा। जहां दो सत्रों में बीजेपी की सगंठनात्मक बैठक हुई। पहले सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्रजक्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों से उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों का जायजा लिया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों पर काफी भड़ास निकली गई है।

https://www.aspkom.in/buy/bestsellers/kids/756/kids-toon-collection-disney-mcqueen-car-copperbottle-glass-combo/
Buy Friendship Day Special, Kids Toon Collection Combo of Disney Cars Lightning McQueen and Mater Printed Copper Bottle (900ml) and Glass (250ml) Set
Also available on Amazon and Flipkart

पार्टी से यूथ को जोड़ें
बीजेपी 2022 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आगरा में ब्रजक्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बूथ को मजबूत बनाइए। वहां प्रवास की संख्या बढ़ाइए। संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शत प्रतिशत धरातल तक उतारना है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमें हर समय विचार करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी से यूथ को जोड़ें। बूथ स्तर पर प्रभारी और संयोजक बनाएं। ताकि बूथ पर पकड़ और मजबूत बने। सभी को मिलकर काम करना है। हर छोटे कार्यकर्ता की भी जिम्मेदारी तय करनी है, जिससे उसका मनोबल बढ़े। बैठक में उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन मौजूद हैं। बैठक ब्रज क्षेत्र की है। इसमें ब्रज क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष शामिल हुए हैं।
एसएनजे गोल्ड में करेंगे डॉक्टरों से संवाद
बैठक के बाद वह फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड में पहुंचेंगे। वहां चिकित्सकों से संवाद करेंगे। कोरोना काल में किए गए उनके कामों के लिए सम्मानित भी करेंगे।