May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

शहर किया जा रहा सैनिटाइज

सम्भल। जिले मे कोरोनो वायरस ने कहर मचा दिया दिनो दिन जिले मे कोरोना संक्रमितो की संख्य बढ रही हैं। जिससे सम्भल मे स्वास्थ विभाग व प्रशासन चितिंत नजर आ रहा वही सम्भल मे बने हाॅट सॅट इलाको मे नगर पालिका सैनिटाईजर का छिडकाव कर रही है।जिससे कोरोनो की रोक थाम की जा सके।

सम्भल मे लगातार बढ रहे कोरोनो संक्रमितो से शासन प्रशसन हरकत मे आ गया जिसके चलते सम्भल नगर पलिका द्वारा कोरोना वायरस को रोकने के लिए शहर में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे कोरोनो संक्रमित को फैलने से रोका जा सके वही शासन प्रशासन सम्भल मे बने हाॅट स्पाॅट इलाको मे नजर बनाये है। जिससे कोरोनो की रोकथाम की जा सके नगर पालिका परिषद व अग्निशामक के कर्मचारी और अधिकारी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।अग्निशामक की गाड़ियों की माध्यम से शहर में सड़कों व घरों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। सम्भल क्षेत्र में हॉटस्पॉट इलाको में भी सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोग लॉकडाउन के चलते घरों में हैं क्योंकि यह वायरस लोगों से एक दूसरे में फैलता है। प्रशासन लोगों की हर संभव मदद कर रहा है साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए सड़कों पर सैनिटाइजर भी किया जा रहा है।