May 17, 2024

CNI News

– ताजा हिंदी समाचार –

सावन की छाई बहार, चलो री सखी झूला झूलें।
रिमझिम पड़ी फुहार, चलो री सखी झूला झूलें।

पहन गलसरी, माथे टीका
मेंहदी,महावर, चूड़ा नीका
कर के सोलह शृंगार।
चलो री सखी झूला झूलें।

धीरे धीरे पींग बढ़ायें
करें ठिठोली मन हरषायें
हिल-मिल गायें मल्हार।
चलो री सखी झूला झूलें।

अबके बिछुड़े कब मिल पायें।
पीहर तीज सलोने आयें।
किस रुख चले री बयार।
चलो री सखी झूला झूलें

बैरन बुंदियाँ मन भरमायें।
बिरहन के मन को तरसायें।
परदेस गए हैं भरतार
चलो री सखी झूला झूलें।

बहके कदम चली पुरवाई।
महकी महकी सी अमराई।
लागे है जियरा कटार
चलो री सखी झूला झूलें।

बागों में छाई बहार चलो री सखी झूला झूलें।
रिमझिम पड़ीं फुहार चलो री सखी झूला झूलें।

—राजश्री—

https://www.aspkom.in/buy/bestsellers/kids/756/kids-toon-collection-disney-mcqueen-car-copperbottle-glass-combo/
Buy Friendship Day Special, Kids Toon Collection Combo of Disney Cars Lightning McQueen and Mater Printed Copper Bottle (900ml) and Glass (250ml) Set
Also available on Amazon and Flipkart